Advertisement

हाजीपुर के कौनहारा घाट पर मशान होली में दिखा संतों व किन्नरों का महासमागम

पुष्प होली,भस्म होली एवं रंगों की होली से सराबोर हुआ कौनहारा घाट

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के निकटवर्ती वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर के हद में कौनहारा घाट महातीर्थ पर एक मार्च को मशान होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों हाथों ने एक स्वर से हाजीपुर को हरिपुर धाम के रूप में पुनर्स्थापित करने का महासंकल्प लिया।

इस अवसर पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा पुष्प होली, उज्जैन के कलाकारों द्वारा भस्म होली एवं हरिहर क्षेत्र की रंगों की होली की धूम मची। जिसमें सभी सराबोर हुए। मौके पर धर्माचार्य, संत – महात्मा, किन्नर व विद्वानों का महा समागम देखने लायक रहा।

महोत्सव की खास बात यह भी रही कि इसमें सनातन हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों व पथों की भागीदारी रही। इस्कॉन तथा देश विदेश के भक्तों द्वारा होली भक्ति नृत्य एवं कीर्तन के साथ – साथ अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कलाकारों द्वारा शिव तांडव एवं राधा-कृष्ण नृत्य, उज्जैन महाकाल भस्म आरती के कलाकारों द्वारा भस्म नृत्य, भूत – प्रेत, गन्धर्व, यक्ष स्वरूप धारण किए श्रद्धालुओं के साथ मशान होली के बाद पुरस्कार, सम्मान एवं छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

इन संतों की महोत्सव में रही उपस्थित

आयोजित मशान होली में सारण जिला के हद में सोनपुर के हरिहरक्षेत्र श्रीगजेन्द्र मोक्ष देव स्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य, लोकसेवा आश्रम सोनपुर के संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, धर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री, बिहार की राजधानी पटना के बड़ी पटन देवी शक्ति पीठ के गौरीशंकर गिरि, कबीर मठ फतुहा के महंत ब्रजेश मुनि, मणिराम छावनी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के महंत डॉ दामोदर दास, शिव चर्चा परिवार की यशोदा देवी, डोम राजा संजीत मल्लिक, जय गुरुदेव संस्था के गुरुदयाल सिंह, गायत्री परिवार के रामचंद्र सिंह, हरियाणा हिसार आर्य समाज के आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री, आदि।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्दजी, इस्कॉन के संत सीता रामेश्वर दास, किन्नर गुरु माता लल्लन राज कुमारी, संतोषी किन्नर, रेखा किन्नर, साधना किन्नर, पूजा किन्नर, हिंदू जागरण मंच के बिहार -झारखंड के क्षेत्र संयोजक विनोद सिंह यादव, संघ के जिला ग्राम विकास संयोजक सह महोत्सव के सह संयोजक रूपेश कुशवाहा, संघ जिला संपर्क प्रमुख राजेश कुमार शर्मा, अमर कुशवाहा, दया शंकर, यशवंत, त्रिलोकी राय एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *