होली महोत्सव में हर हर गंगे जय भागीरथी हे गंगे भाव नृत्य पर झूमे श्रोता-दर्शक
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के निकटवर्ती वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के हद में कौनहारा घाट तीर्थ में एक मार्च को भक्ति रस में सराबोर मशान होली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हर हर गंगे जय भागीरथी हे गंगे भक्ति गीत पर कलाकारों ने भाव नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं एवं दर्शकों को मोहित कर लिया। दर्शक झूम उठे।
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर स्थित संस्कार भारती के कलाकारों की छह सदस्यीय टीम ने हर हर गंगे जय भागीरथी हे गंगे, वसुधा का शौभाग्य सदा शिव भक्ति गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। इसी टीम ने होली गीत लाली चुनरी के रंगवा लहर मारे लाली चुनरी प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर दर्शक – श्रोता भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर किन्नरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वहीं, दिल्ली की कलाकार प्रज्ञा मिश्रा ने हम भारत की तरुनाई है हम हरिपुर की शान हैं गाकर दर्शकों के हृदय में ऊर्जा का श्रोत प्रवाहित कर दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार ने कहा कि बिहार में गुलामी के चिह्न आज भी मौजूद है। जब इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है। फैजाबाद अयोध्याजी हो सकता है तो हाजीपुर हरिपुर क्यों नहीं हो सकता? उन्होंने इसके लिए हिंदू समाज को एकजुट होकर इस मांग की पूर्ति के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
मौके पर स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने हाजीपुर को हरिपुर बनाने का संकल्प दिलाया। गायत्री परिवार के आचार्य राजेश तिवारी के साथ हजारों हाथों ने हाथ उठाकर एवं संकल्प पत्र भरकर सामूहिक रूप से ॐ ध्वनि के साथ संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने हाजीपुर का नामकरण हरिपुरम करने का आह्वान किया। उन्होंने कौनहारा घाट और कालीघाट के बीच गजेन्द्र मोक्ष पुल की जरूरत बताई।

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के बिहार-झारखंड के क्षेत्र संयोजक विनोद सिंह यादव ने कहा कि प्राचीन विरासत हरिपुर धाम के पुनर्जागरण के लिए पूज्य संत महात्माओं के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चल रहा है। कहा कि यह गज-ग्राह की मोक्ष स्थली है। यहीं पर आकर गज -ग्राह का युद्ध समाप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि यहीं रामचौरा में श्रीराम ने शक्ति पूजा की थी। इसी शक्ति पूजा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष पिनाक को सहज ही उठा लिया और तोड़ दिया।
![]()













Leave a Reply