Advertisement

बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति द्वारा महादलित समुदाय के साथ होली मिलन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर द्वारा एक मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के आलोक में बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश ने होली मिलन समारोह की अध्यक्षता की।

जानकारी के अनुसार स्थानीय दलित बस्ती जाकर दलित -महादलित समुदाय के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सौजन्य से दलित, महादलित बन्धुओं एवं उनके बच्चों को रंग – गुलाल, स्वादिष्ट पुआ और मिठाई देकर रंगोत्सव होली की बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सह-सचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह, सह-कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा, सदस्य चन्द्र भूषण तिवारी, कृष्णा प्रसाद, आचार्य सुशील शास्त्री, पवन शास्त्री, सदानंद पांडेय, बमबम पांडेय, गजेन्द्र पांडेय, नन्द बाबा, शशि बाबा, बादल बाबा, विनय बाबा एवं पुजारीगण, कर्मचारीगण सबों ने बड़े हर्षोल्लास पूर्वक होली मिलन समारोह में दलित व् महादलितो को इस पवित्र रंगोत्सव पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *