प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट बस स्टैंण्ड में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, घरवाटांड पंचायत की मुखिया पति रामचंद्र यादव ने शहीद विनोद यादव के प्रतिमा स्थल पर चहारदीवारी एवं शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया।

इस अवसर पर मंत्री प्रसाद ने शहीद विनोद यादव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर मंत्री का फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि शहीद विनोद यादव का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह चहारदीवारी एवं शेड निर्माण कार्य उनके सम्मान एवं स्मृति को सहेजने का एक छोटा-सा प्रयास है। कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि दिवंगत के आदर्शों पर चलते हुए समाज एवं राज्य के विकास में अपना योगदान दें।
![]()













Leave a Reply