एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफिसर क्लब में 28 फरवरी को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनवरी महीने मे सीसीएल ढोरी क्षेत्र से एक अधिकारी सहित कुल 20 सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकारी और श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत कर्मियों को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक सिन्हा ने कहा कि जब हम ज्वॉइन होते है, तभी सेवानिवृत का समय भी तय हो जाता है। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। नौकरी करने वाले हर किसी को एक न एक दिन सेवा से मुक्त होना पड़ता है।
मौके पर प्रबंधक एचआर तौकीर आलम, विभागाध्यक्ष वित्त सतीश कुमार, फाइनेंस ऑफिसर एरिया अकाउंट ऑफिस प्रशांत, अरुण कुमार, आरके नायक, सुजय यादव, यूनियन प्रतिनिधि आर. उनेश, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, भीम महतो आदि उपस्थित थे।
सेवानिवृत कर्मियों में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम से सीनियर मैनेजर उपेंद्र कुमार सहित सुभाष मुंडा, रंगीला राम, सुमेश्वर दुसाध, शिवनंदन केवट, बीरेंद्र कुमार सिंह, कन्हैया लाल, प्रभु रजक, सुख लाल महतो, रामेश्वर मोदी, एएडीओसीएम परियोजना से टिंकोरी चमार, कारू मिश्रा, रमेश कुमार, जीएम यूनिट से बुद्धदेव मुखर्जी, इमामुल मोमिन, एएओ ढोरी से मकसूद आलम, ढोरी खास से जगदीश महतो, लाल मोहन बाउरी, खेमन मुंडा, महाबीर महतो आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply