Advertisement

बीएंडके क्षेत्र से सेवानिवृत्त 10 कामगारों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 28 फरवरी को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 10 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी।

समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कहा कि कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए। मौके पर प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, यूनियन प्रतिनिधि विजय भोई, राम निहोरा सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *