प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उच्च विद्यालय के बीते 24 नवंबर से बंद ताला को 28 फरवरी को बेरमो विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कुमार जयमंगल के लिखित आदेश पर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ताला तोड़ दी गई।
मालूम हो कि, विद्यालय से निष्काशित पूर्व एचएम निभा आईंद द्वारा कार्यालय में ताला लगाकर चाबी नहीं दी जा रही थी। इसके कारण विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा था। बताया जाता है कि 28 फरवरी को विधायक सह अध्यक्ष कुमार जयमंगल के आदेश पर बंद ताला को तोड़ दिया गया।
बताया गया कि विद्यालय के कार्यालय का ताला टूटने के बाद जांच में बैठक रजिस्टर, बिल रजिस्टर, विद्यालय की बैंक पासबुक, पैन कार्ड तथा कुछ छात्रों की मूल प्रमाण-पत्र समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब पाए गए। मामले को लेकर जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है। मौके पर शिक्षाविद भीम पाल, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, वर्तमान एचएम अशोक कुमार, प्रकाश कुमार दास, अंकित कुमार, राजेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार, सुषमा, सुमित्रा, आदेशपाल सोनू यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply