प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग की चौड़ीकरण व् मजबूतीकरण कार्य के दौरान पूर्व से बनी कलभर्ट एवं आउटलेटो के स्थल पर अभी कार्य रोक दी गई है।
इस बावत सड़क निर्माण करा रहे संवेदक सह कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय पांडेय ने 28 फरवरी को जगत प्रहरी को बताया कि पूर्व में नहर निर्माण के दौरान सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई 46 आउटलेटों को अभी चिन्हित किया गया है। बताया कि अभी और दस आउटलेटों को चिन्हित करना शेष है। उन्होंने बताया कि नए सिरे से सभी आउटलेटों व कलभर्ट को आगे बढ़ाकर बनाने की योजना है, ताकि क्षेत्र के किसानों का कृषि कार्य तनिक भी बाधित न हो। बता दे कि, वर्तमान में तेनु-बोकारो सड़क किनारे गार्डवाल तथा सड़क किनारे मिट्टी फिलिंग दोनों कार्य जारी है।
![]()













Leave a Reply