Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में 28 फरवरी को धूमधाम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्राचार्य ने डॉ सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

इसके उपरांत प्राचार्य डॉ डे ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने हेतु शिक्षकों से आह्वान किया। कहा कि डॉ सी वी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके जीवन से सभी को प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान, धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार, शशि भूषण पटेल, शुभम कुमार, स्वाति मलिका कुजुर, दिव्या सरोज, सना परवीन, कल्पना मीना, विभा रानी श्रीवास्तव आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *