Advertisement

डीआरएम ने किया सोनपुर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 28 फरवरी को सोनपुर रेलवे स्टेशन का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल के अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीआरएम सरन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को आधुनिक, स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, बुकिंग कार्यालय, पार्सल कार्यालय, प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल), कैंटीन, प्लेटफॉर्म क्षेत्र, फुट ओवर ब्रिज, स्टॉल, स्टेशन मास्टर कार्यालय सहित ट्रैक की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जल वेंडिंग मशीनों की कार्यप्रणाली एवं पानी की शुद्धता की भी विशेष रूप से जांच की तथा स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम द्वारा यात्रियों से संवाद

सोनपुर रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान डीआरएम द्वारा रेल यात्रियों से भी संवाद स्थापित किया गया और उनके सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

उक्त निरीक्षण के माध्यम से यह स्पष्ट है कि सोनपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं प्रदान करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोनपुर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर एक आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को अत्याधुनिक एवं सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेना था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *