फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखंड राज्य अलग आंदोलन क्रांतिकार नेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के जयंती पर बीते 23 सितंबर को भंडारीदह के विनोद बिहारी चौक पर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री महतो ने चौक से सटे एसयूआर भंडारीदह विद्यालय में मैट्रिक पास हुए युवक युवतियां जिन्होनें 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही चंद्रपुरा प्रखंड एवं नावाडीह प्रखंड अंतर्गत आने वाला उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया। बोकारो जिला के टॉपर छात्र अजीत कुमार उच्च विद्यालय तारानारी से मैट्रिक पास किए हैं उन्हें एक बाइक से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले साल जो भी छात्र छात्राएं 80 प्रतिशत नंबर से उत्तीर्ण होंगे उन्हें मुफ्त साइकिल दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आप अच्छी तरह से तैयारी कर परीक्षा दे।
मंत्री महतो ने कहा की राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में ना कोई अनपढ़ रहेगा सभी को हम शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षित करने का काम करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय विनोद बाबू ने जो सपना देखा था उन सपनो पुरा करते हुए एक शिक्षित झारखंड बनाने का काम करेंगे। पढ़ो और लड़ो नारा का सम्मान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाना है।
बेरमो विधानसभा अन्तर्गत स्वर्गीय विनोद बिहारी जयंती समारोह केंद्रीय समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर समिति द्वारा मकोली मोड़ मे कोविड-19 के झारखंड सरकार द्वारा सभी नियमों का पालन करते हुए विनोद बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो साहित बोकारो जिला अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, सचिव दीपक महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, केंद्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा, काशीनाथ केवट, मीडिया प्रभारी विकी महतो, मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल रजवार, नकुल महतो, पंकज आदर्श, अजय साव, नावाडीह प्रखंड सचिव सोनाराम हेमब्रम, हरिनारायण सिंह, शकंर बेसरा, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के देवीलाल मांझी, जयंत मेहता, रामावतार, सपन राम, लालचंद महतो, अमित झा, राजकुमार करमाली, विलसी देवी, सुमित्रा देवी, खेदूलाल सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर/ प्रखंड के पदाधिकारी सहित झाकोमयू के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply