Advertisement

माकपा ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग वन बी स्थित माकपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक 24 सितंबर को आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य राम चंद्र ठाकुर ने 25 सितंबर को देशव्यापी किसान आंदोलन का माकपा द्वारा पुरजोर समर्थन करने की बात कही।

कामरेड ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी निति के विरोध में चल रहे आन्दोलन का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद भी इस प्रस्ताव को पारित किया गया जो कि देश के किसानों के हित में नहीं है। इस कानून से अनाज पर देसी विदेशी पूंजीपतियों का नियंत्रण हो जाएगा। जो ना केवल मनमाने तरीके से किसानों का दोहन करेंगे। बल्कि जमाखोरी कर आम लोगों को महंगे दामों पर अनाज की बिक्री करेंगे। खाद्य सुरक्षा एवं जन वितरण प्रणाली के माध्यम से देश के गरीबों को मिल रहे अनाज पर भी प्रश्नचिन्ह लग जाएगा। इस तरह श्रम कानूनों में भी मजदूर विरोधी संशोधन को पारित कर मजदूरों को गुलाम बनाने की राह में कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी वाम प्रगतिशील एवं जनतांत्रिक ताकतों को किसान आन्दोलन के पक्ष में आवाज बुलंद करने का आह्वान करते हुए आन्दोलन को सफल करने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *