13 लाख सहित 3 आरोपी चढ़े देवनार पुलिस के हत्थे
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। देवनार पुलिस ने गोवंडी परिसर के के.डी. जंक्शन स्थित करबला मस्जिद के पास 13 लाख रुपये सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब्त राशी में 500 सौ के 2,400 भारतीय नोट, जिनकी कुल कीमत 12 लाख रुपये है। इसके साथ ही 200 सौ के 500 भारतीय नोट जिसकी कुल कीमत 1 लाख रुपये है। इसके साथ ही फर्जी नंबर प्लेट वाली एक चार पहिया एर्टिगा वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार एक एर्टिगा गाड़ी में सवार आरोपी पुलिस की लाठियां लिए हुए थे और आपस में बहस कर रहे थे। मौके पर देवनार पुलिस स्टेशन की टीम पहुंच गई। मामला बिगड़ता देख, जवानों ने इसकी सुचना वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रमेश पांडुरंग यादव को दी। सूचना मिलते ही यादव मौके पर पहुंचे। यादव के नेतृत्व में, सहायक पुलिस निरीक्षक बागुल और क्राइम डिटेक्शन टीम के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एर्टिगा गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार एर्टिगा वाहन के चालक प्रवीण शिवनारायण पांडे (32) को हिरासत में लिया। उक्त वाहन में पुलिस की लाठी लिए हुए निसार अहमद उर्फ सलीम सावन शेख (46), संजय कुमार जगन्नाथ दुबे (59) को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता महिला अनीता जोस मिरांडा (58) भी घटना स्थल पर पहुंची और जबरन वसूली के 13 लाख रुपये की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी बनकर 13 लाख रुपये नकद और फर्जी नंबर प्लेट वाली एक चार पहिया एर्टिगा गाड़ी चुराने वाले आरोपियों को देवनार पुलिस ने हिरासत में लिया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Tegs: #3-accused-along-with-13-lakh-rupees-caught-by-deonar-police
![]()













Leave a Reply