2 करोड़ 17 लाख नकदी सहित नशीली दवाओं का जखीरा जब्त
विशेष संवाददाता/मुंबई। आदर्श आचार संहिता के दौरान ठाणे पुलिस ने 2 करोड़ 16 लाख 89 हजार रुपये सहित बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ, अवैध शराब और खतरनाक हथियार जब्त किया है। ठाणे नगर निगम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए ठाणे पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। बावजूद इसके अपराधियों इस अपराध को अंजाम देने कि कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
बताया जाता है कि यह खेप चुनाव के दौरान ही वितरित होने वाले थे। बहरहाल चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस के उडान दस्ते और स्टेशनरी निरीक्षण टीमों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान पुलिस की टीम ने 2 करोड़ 16 लाख 89 हजार रुपये नकद और बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ, अवैध शराब और खतरनाक हथियार जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में ठाणे शहर में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस गांजा, एमडी, कोकीन, हेरोइन आदि नशीले पदार्थों का जखीरा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 78 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में कई आरोपियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 10.92 लाख रुपये मूल्य की 13,215 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
गौरतलब है कि कानून व्यवस्था के तहत ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ एवं ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ के तहत 27 अवैध आग्नेयास्त्र, 37 जिंदा कारतूस एवं 142 चाकू सहित घातक हथियार जब्त किये गये। इसके अलावा शहर के 3,760 लाइसेंसी हथियारों में से 3,069 हथियार पुलिस के पास जमा किया जा चूका है। इसके अलावा चुनाव के दौरान संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
इसके साथ ही नागरिकों में विश्वास पैदा करने के लिए रूट मार्च भी किया जा रहा है। अपराधियों की रिकार्ड पर प्रतिदिन निगरानी कर निरोधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। ठाणे पुलिस ने आश्वासन दिया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न पहुंचे और कानून-व्यवस्था बरकरार रहे। ताकि नागरिक निडर होकर मतदान करें।
Tegs:#Major-action-by-thane-police-before-voting
![]()













Leave a Reply