अटलजी की विचारधारा क़ो लेकर देश का विकास कर रहे पीएम मोदी-रविन्द्र पांडेय
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहाँ पूरे देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी क़ो विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम मना रही है। वही झारखंड प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रकवि व महान चिंतक अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में 30 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करगली स्थित कल्याण मंडप में भव्य रूप से अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित की गई। जहाँ बड़ी मात्रा में बुद्धिजीवी वर्ग व पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को समर्पित रहा है।

कहा कि अटलजी न केवल भारतीय राजनीति के युग पुरुष थे, बल्कि वे एक संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटलजी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन एक आदर्श है, जिसको करोड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता क़ो आत्मसात करने की आवश्यकता है। कहा कि अगामी 5, 6 और 7 जनवरी के किसी एक दिन नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने को लेकर घरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करे। इस अवसर पर गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के संघर्ष के परिणामस्वरूप भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि असंख्य कार्यकताओ के प्रेरणा पूंज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर वाजपेयीजी क़ो अलग अलग माध्यम से सभी याद कर रहे। कहा कि वाजपेयीजी का जीवन आदर्श मूल्यों का एक सार्थक उदाहरण है। उनकी एक एक बात वर्तमान में चरिथार्त होती नजर आती है। जहाँ हमको याद है दो सांसद की कमी के चलते उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, मगर उन्होंने अपने सिद्धांतो से समझौता नहीं किया था।
कहा कि भाजपा में युवा पीढ़ी क़ो अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन क़ो पढ़ने ओर जानने की आवश्यकता है कि कैसे दो सांसद वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से लगातार देश की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा क़ो जानना है तो अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्ष क़ो जानना होगा। कहा कि जिन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पोखरण जैसी घटना के लिये उनको पूरा भारत ही नहीं विश्व याद करता है।
अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता हुए जो सबको स्वीकार्य रहे। उनके हर दल में प्रशंसक होते थे। उनकी कविता के एक एक बोल दिल क़ो छू जाते है। हर कविता के अर्थ बहुत व्यापक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी विचारधारा क़ो आगे बढ़ाते हुऐ देश का विकास कर रहे है। दिवंगत वाजपेयी के साथ उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक काम किया है। उन जैसे नेता बहुत कम होते है, जिनको हम उदाहरण बनाकर अपने समाजिक जीवन क़ो जी सके।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सदैव सादगी भरा रहा है। पक्ष हो या विपक्ष सबके लिये विन्रम नजर आते थे। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव राष्ट्र प्रथम रख कर अपने जीवन क़ो जीया और पूरा जीवन राष्ट्र क़ो समर्पित कर दिया।
मौके पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम सहित बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सी पी सिंह, ईश्वर प्रजापति, विक्रम गोस्वामी, चन्द्रशेखर महथा, रमेश स्वर्णकार, रवीन्द्र कुमार मिश्रा, वासुदेव मिश्रा, दिनेश पांडेय, टुनटुन तिवारी, भाई प्रमोद सिंह, बैजनाथ सिंह, अशोक मिश्रा, अर्जुन सिंह, सचिन मिश्रा, सुरेंद्र गिरि, वैभव चौरसिया, नवल किशोर सिंह, संजय सिंह, शंकर रजक, रीना पांडेय, सीमा महतो, राधा देवी, गीता चौघरी, सरोजनी देवी, वीणा देवी, शिव पूजन चौहान, धनेश्वर महतो, दीपक गिरि, भरत वर्मा, श्रीकांत यादव, चंदन राम, अशोक रविदास, कन्हैया तिवारी, संजय पांडेय, अनिल गुप्ता, रामू तांती, दिनेश यादव, आदि।
मनोज तिवारी, सुभाष चंद्र महतो, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, मदन गुप्ता, मूलचंद खुराना, मनोज चंद्रवंशी, राजेश सिंह, अंजनी सिंह, शंकर भदानी, कांति सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, शिव लाल रविदास, मृत्युंजय पांडेय, महेन्द्र सिंह, बिरेंद्र ठाकुर, मदन श्रीवास्तव, प्रणेश गिरि, अशोक रविदास, लाल मोहन महतो, तपन चक्रवती के अलावे बोकारो जिला के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा – प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply