प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के पुरोधा तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा एक शताब्दी पूर्व प्रज्वलित अखंड-ज्योति सह माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म-शताब्दी वर्ष पर जन-जागरण हेतु पूरे भारत वर्ष में भ्रमण कर रहा है। भ्रमण करता अखण्ड दिव्य ज्योति कलश रथ बोकरो जिले के 9 प्रखंड तथा 3 सेक्टर क्षेत्रों का भ्रमनण के लिये बीते 6 दिसंबर को बोकरो जिले में प्रवेश किया।

इसी क्रम में 30 दिसंबर को यह रथ बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के तांतरी, तुपकडीह, केंदुआडीह, जैनामोड़, बालीडीह आदि स्थानों में अखण्ड ज्योति कलश का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य ट्रस्टी पंचम महतो, जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, संजू सिंह, अपर्णा चक्रवर्ती, राम सुभग झा, जय प्रकाश केसरी, वेद प्रकाश केसरी, शम्भू केवट, केशव प्रजापति, सर्वेश्वर महतो, शिव कुमारी, मीरा, रूपलता आदि रथ के स्वागत में अग्रणी भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply