आजसू कार्यकर्ता व् समर्थक करेंगे निर्माण कार्य का विरोध
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के बरई पंचायत के हरलाडीह गांव में सहकारिता विभाग की समेकित सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) कोषांग के तहत बनने वाले 500 एमटी क्षमता के गोदाम एवं मार्केटिंग सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास बीते 28 दिसंबर की संध्या डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया।
बताया जाता है कि उक्त शिलान्यास कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद को निमंत्रण पत्र नहीं दिया गया। जबकि शिलान्यास शिलापट्ट में गिरिडीह सांसद का नाम अंकित है। इसके बावजूद संवेदक द्वारा निमंत्रण पत्र न संसद को और न ही उनके प्रतिनिधि को दिया गया। जिसका विरोध करते हुए आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने 29 दिसंबर को एक भेंट में कहा कि संवेदक द्वारा किया गया गलती क्षमा योग्य नहीं है।
प्रखंड अध्यक्ष द्वारा बोकारो जिला उपायुक्त से आग्रह किया गया कि इस कार्य का शिलान्यास चोरी छुपके संध्या में करना बिल्कुल सही नहीं है। जिसे अधिकारी संज्ञान ले। कहा गया कि कोई भी सरकारी योजना के शिलान्यास कार्य में क्षेत्र के सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि इसलिए शामिल होते है, क्योंकि जनता का मत उन्हें प्राप्त है। क्षेत्र के जनता को उस योजना का विशेष जानकारी अच्छे से दी जा सके और ठिकेदार द्वारा उस कार्य को अच्छे से की जा सके।
कहा गया कि लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाले उक्त योजना का पुनः क्षेत्र के सांसद की उपस्थिति में फ़िर से कार्य का शिलान्यास करने के बाद ही निर्माण कार्य को प्रारंभ की जाए। गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि सांसद को निमंत्रण न देना विकास का असली मकसद को कमजोर कर लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस विषय में सहकारिता विभाग के अधिकारी संज्ञान ले और ठेकेदार को कार्य प्रारंभ करने से रोक दे। कहा कि कृषि और पशुपालन समेकित विकास परियोजना का मुख्य कार्य कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों की आय बढ़ाना, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
जिसमें बेहतर नस्ल, चारा प्रबंधन, विपणन, बुनियादी ढांचे (जैसे प्रसंस्करण इकाइयाँ, कोल्ड स्टोरेज) और उद्यमिता विकास के माध्यम से समग्र विकास शामिल है, ताकि दूध, मांस, अंडे का उत्पादन बढ़े और किसान आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका बढ़ा सके। मौके में आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो, महेंद्र महतो, दीपक महतो, विजय महतो, दीपक महतो, विक्की शर्मा, चिंतामणि महतो, भुनेश्वर महतो, सहदेव महतो, कैलाश मंडल, बीरेंद्र महतो, जितेंद्र कुमार व् अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply