विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला में कड़कड़ाती पूस की ठंड में जिला के हद में सियारी पंचायत में बिरहोरों के बीच प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण में मुख्य रूप से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत स्थित बिरहोर टंडा गांव में 29 दिसंबर को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने दयनीय स्थिति में कड़कड़ाती ठंड में रहने को मजबूर बिरहोर परिवारों के बीच कंबल एवं बिरहोर के बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया। इस ठंड में कंबल और गर्म कपड़े के वितरण से बिरहोरों एवं उनके बच्चों के होठों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने कहा कि हर संभव बिरहोर एवं उनके परिवार की मदद करने के लिए सरकार प्रयासरत है। कहा कि किस तरह से बिरहोर को मुख्य धारा में जोड़ा जा सके और उनका विकास हो सके, सरकार इसके लिए पहल कर रही है। मौके पर उक्त पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply