झारखंड बना चैंपियनशिप का ओवरऑल चैंपियन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर पांच बी स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) में आयोजित प्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी – वुमनस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का 29 दिसंबर को समारोहपूर्वक समापन हो गया।
तीन दिवसीय (27 से 29 दिसंबर तक) आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ओवरऑल क्योरूगी में विजेता (प्रथम स्थान) झारखंड, उप विजेता बिहार तथा द्वितीय उपविजेता छत्तीसगढ़, पूमसे में विजेता (प्रथम स्थान) बिहार, उप विजेता झारखंड तथा द्वितीय उप विजेता ओडिशा रहा।
वहीं समापन दिवस पर सीनियर वर्ग में 53 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की लाडली पांडेय, पश्चिम बंगाल की सुमना महतो तथा बिहार की त्रिप्ति आनंद व् पिंकी, 57 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की तन्नू कुमारी व् किरण चौबे, छत्तीसगढ़ की कुमारी दीया तथा झारखंड की अमिषा कुमारी, 73 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की बंदना, आंध्र प्रदेश की श्रुतिका एस.एस. साई तथा बिहार की आरती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल की।
प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग के 16 किलोग्राम वर्ग में बिहार की रितिका राय तथा झारखंड की मैत्री, 22 किलोग्राम वर्ग में बिहार की अदिति राज तथा छत्तीसगढ़ की वैश्या, 29 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की यश्वी प्रिया, ओडिशा की पायल पल्लवी तथा झारखंड की आलिया व् आर्या, 35 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की विदि खंडेलवाल व् पी. निशिता, बिहार की अर्पिता राय तथा छत्तीसगढ़ की अस्मी नांदा, जूनियर वर्ग 52 किलोग्राम संवर्ग में छत्तीसगढ़ के नेहाल सलात, झारखंड की साक्षी तथा बिहार की सावनी द्विवेदी व् वेदिका, जूनियर महिला वर्ग के 68 किलोग्राम संवर्ग में झारखंड की श्रेया कुमारी व् प्रिया कुमारी, असम की दीक्षिता बरुआ तथा झारखंड की मोनिका साहू, 46 किलोग्राम संवर्ग में पश्चिम बंगाल की दिशा पटेल, छत्तीसगढ़ की श्रेया मिश्रा तथा झारखंड की श्रेया पुर्ति व् अनिमा, 49 किलोग्राम संवर्ग में पश्चिम बंगाल की अनामिका, झारखंड की विद्या तथा साक्षी व् छत्तीसगढ़की दामिनीशी दीप क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त की है।
कैडेट वर्ग के 47 किलोग्राम संवर्ग में झारखंड की माही शर्मा, बिहार की निशा कुमारी व् पल्लवी, 59 किलोग्राम संवर्ग में आंध्र प्रदेश की काकी, झारखंड की तन्वी वली तथा बिहार की आराध्या गिरि व् झारखंड की तनिष्का आर्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त की।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बोकारो जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव जनरल संजय कुमार शर्मा, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं इंटरनेशनल पीस एम्बेसडर सह सचिव जनरल प्रभात कुमार शर्मा, गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी (जीजीएसईएस) के अध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह, जीजीएसईएस सचिव सरदार सुरेंद्र पाल सिंह, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन उपाध्यक्ष विजय भारती, संयुक्त सचिव प्रणव कुमार, वर्किंग चेयरमैन मिथिलेश कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष चंद्रेश्वर कुमार, उनकी धर्मपत्नी विभा सिंह, सीआरपीएफ के एएसपी संजय सिंह, बोकारो जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव जनरल भोला महतो, कार्यालय सचिव राहुल प्रताप, जीजीपीएस प्राचार्य अभिषेक कुमार आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply