प्रधान कार्यालय में आरकेएमयू सीसीएल रिजनल कार्यसमिति की बैठक
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के बोकारो जिला के हद में बेरमो स्थित प्रधान कार्यालय में 28 दिसंबर को सीसीएल रिजनल समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के महामंत्री व जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह ने की। इसमें सीसीएल मुख्यालय रांची, पिपरवार, एनके क्षेत्र डकरा, बरका स्याल, सीआरएस बरकाखाना, एमआरएस रामगढ़, नई सराय, रजरप्पा, चरही – हजारीबाग़ सहित बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के कथारा, बीएंडके और ढोरी के प्रतिनिधि शामिल रहे।
महामंत्री राजेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आने वाला दिन काफ़ी झंझावतो से भरा रहने वाला है। विभिन्न प्रकार की चीजों का सामना श्रमिक वर्ग को करना पड़ेगा। लेकिन यह मेरी ओर से कामगार भाईयो को भरोसा है कि किसी भी क़ीमत पर मुश्किल हालात से उनको सामना नहीं करने दूंगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन पूर्व सांसद व मजदूरों के मसीहा दिवंगत रामदास सिंह द्वारा खड़ा किया संगठन है। इसमें कई उतार चढ़ाव के मौसम आया, लेकिन विशाल बरगद की तरह यह संगठन मजदूर हित को लेकर खड़ा रहा। भविष्य में संगठन में कई बदलाव देखने को मिलेगा। तीन जोन बनेंगे जिनमें सशक्त प्रभारी की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि नववर्ष के जनवरी महिने से बदलाव दिखने लगेगा।

इस अवसर पर कथारा और ढोरी से दर्जनों कामगार, मजदूरों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। महामंत्री ने सभी को फूल माला और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। इससे पूर्व महामंत्री सिंह को दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ ढोरी स्थित उनके आवास से बैठक स्थल तक लाया गया। संगठन का झंडोत्तोलन व राष्ट्रीय गीत से बैठक की शुरुआत की गयी। वही उपस्थित जनों द्वारा संस्थापक पूर्व सांसद रामदास सिंह के चित्र पर मल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम किया गया।
जगरनाथ राम और अर्चना सिंह आरकेएमयू में शामिल
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम और भाजपा महिला मोर्चा की बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की सदस्य बनी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत रामदास बाबू उनके आदर्श रहे हैं। कोयला मजदूर यूनियन उनका सदैव से घर रहा है। भाजपा नेत्री ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में वे निरंतर लगी रही है। अब इस मंच से श्रमिक भाईयो की भी सशक्त आवाज़ बनने का कार्य करेंगी।
मौके पर यूनियन के कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, बरका स्याल के सचिव व फेडरेशन के सदस्य देवेंद्र सिंह, ढोरी क्षेत्र के सचिव महारूद्र सिंह, चरही क्षेत्र के सचिव विनोद सिंह, सीआरएस बरकाखाना के सचिव महाकांत मिश्रा, एमआरएस के सचिव निर्भय सिंह, नई सराय के सचिव अजय कुमार सिंह, सीसीएल मुख्यालय के सचिव शशि शेखर, रजरप्पा के सचिव प्रदीप प्रसाद, डकरा के अध्यक्ष राघव चौबे, पिपरवार के सचिव भीम प्रसाद मेहता आदि ने विचार व्यक्त किया।
उपरोक्त के अलावा धंनंजय सिंह, संतोष कुमार ओझा, सुनील सिंह, संजय गोराई, गणेश राम, कृष्ण मोहन, जेजे सांगा, खगेश्वर रजक, मो. मिनाजुल आबेदिन, नागवंत प्रसाद, सुधीर सिंह, विकास सिंह, सतीश वर्णवाल, गणेश राम 2, अजित कुमार, बिमल बिहारी श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, श्याम नंदन, शशि भूषण सिंह, देवपाल मुंडा, अजित कुमार सिंह, दिनेश यादव, सतेंद्र सिंह आदि कार्य समिति की बैठक में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply