सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सारंडा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार की मांग पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के वरीय झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता विपिन पूर्ति ने की है।
पूर्ति ने 28 दिसंबर को एक भेंट में बताया कि वर्तमान में कई ऐसे सरकारी विद्यालय है जहां शिक्षकों की संख्या जरूरत से बहुत ही कम है। विद्यालय में बच्चों के बैठने व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होते देखा जा रहा है। बावजूद इसके मेहनत कर स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने की कोशिश कर रहे है।वर्तमान झारखंड सरकार को विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार कर शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में देखा गया कि अभावग्रस्त स्थिति के बावजूद भी बच्चों की पढ़ाई कहीं से भी बाधित नहीं हो रही है। कहा कि अप ग्रेड प्राइमरी स्कूल अजीता पहाड़ छोटानगरा कक्षा पंचम तक संचालित है। यहाँ चिरिया क्षेत्र से आकर प्राचार्या शोभा लकड़ा बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है।
अप ग्रेड प्राइमरी स्कूल हेन्देदिरी जामकुंडिया में चिरिया क्षेत्र की चम्पा लकड़ा कक्षा पंचम तक अध्यापन कर रही है। मिडिल स्कूल दुबिल कक्षा प्रथम से अष्टम तक संचालित हो हो रही है। यहाँ प्राचार्य सुनील मनसुख कंडूलना के देख रेख में अध्यापन किया जा रहा है। मिडिल स्कूल चिड़िया कक्षा अष्टम तक संचालित हो रही है। यहाँ प्राचार्या शुशीला जयंती सामद के देख रेख में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। अपग्रेड प्राइमरी स्कूल मंडबुरु (बांस) मे प्राचार्या जयंती बोईपाय के नेतृत्व में शिक्षा दी जा रही है। अपग्रेड हाई स्कूल दोदारी में अभाव ग्रस्त स्थिति में कक्षा दशम तक बेहतर से बेहतर चिड़िया माईंस क्षेत्र से आकार प्राचार्य उत्तम कुमार दास द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
इसी श्रेणी में अपग्रेड स्कूल सलाई में कक्षा पंचम तक बेहतर शिक्षा प्राचार्य राजकुमार लोहार के नेतृत्व में बच्चों को दिया जा रहा है। अपग्रेड लुटीबेड़ा दोदारी में ठीक इसी तरह कक्षा पंचम तक के बच्चों की पढ़ाई चिड़िया से आने वाली प्राचार्या सलानी लुगून के नेतृत्व में शिक्षको द्वारा दी जा रही है। ठीक इसी तरह प्राइमरी स्कूल हिनुवा में मनोहरपुर से आकर प्राचार्य कुम्लेन होरो द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
प्राइमरी स्कुल जाम कुंडिया में मनोहरपुर से प्राचार्य रेणुका तुरानी डांग बच्चों का भविष्य सुधार रही है।अपग्रेड प्राइमरी स्कूल कुंबिया में चिड़िया से आकर प्राचार्या इशा सामद के नेतृत्व में शिक्षा दी जा रही है। अपग्रेड प्राइमरी स्कूल छोटा जामकुंडिया में चिड़िया के रहने वाली प्राचार्या राखी पान के नेतृत्व में शिक्षा दी जा रही है। कक्षा पंचम तक संचालित न्यू प्राइमरी स्कूल झारबेड़ा में चिड़िया से आकर प्राचार्य तिलकु तांती द्वारा बेहतर शिक्षा दी जा रही है।
अपग्रेड मध्य विद्यालय बिनुवा में मनोहरपुर से आकर अशोक शाह एवं टाटा (पूर्वी सिंहभूम) के रहने वाले वरीय शिक्षक राजेन्द्र नेवार द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है। अपग्रेड बकरा गुटू मे चिरिया के प्राचार्य फ्लोरा हुरद एवं मध्य विद्यालय दुईया में प्राचार्य मनोहरपुर नटवर लाल महतो के नेतृत्व में बच्चे अध्ययन कर रहे है। अपग्रेडेड उच्च विद्यालय वायहातु में प्राचार्य गोपाल तांती के नेतृत्व में बच्चें झान की ज्योति विखेर रहे है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंकुआ में प्राचार्य दीना अल्केण टोप्पो तथा उत्क्रमित प्रार्थमिक विद्यालय बंगला टोला में प्राचार्य मनीला भुईयां के द्वारा बच्चें ज्ञानार्जन कर रहे है।
प्रार्थमिक विद्यालय टीमरा में प्राचार्य हरिहर महतो, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोदा में सुरेश कुमार पान तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुरगुईंया प्राचार्य संदीप सोय के दिशा निर्देशन में बच्चें ज्ञान प्राप्त कर रहे है। झामुमो नेता विपिन पूर्ति बच्चों के शिक्षा स्तर के प्रति संतोष जताया है एवं झारखंड सरकार के विद्यालयों की स्थिति को और भी बेहतर किए जाने की सरकार से अपील की है।
![]()













Leave a Reply