Advertisement

नये वर्ष के आगमन के साथ चर्चे में है ओडिशा का झिनकिरा पिकनिक स्पॉट

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा के क्योंझर जिला के हद में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा संचालित बोलनी माइंस क्षेत्र के उंची पहाड़ी से निकलने वाली झिनकिरा नामक स्थान इनदिनों खास चर्चा में है। कारण यह कि यहां का निर्मल झरना यहां आनेवाले सैलानियों को काफी रहा है।

वर्तमान मे यह वनभोज स्थल (पिकनिक स्पॉट) क्षेत्र के रहिवासियों को तनाव कम करने, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत करने, प्रकृति से जुड़ने और सामाजिक मेल जोल बढ़ाने के लिए चर्चा में है। यहाँ माइंस क्षेत्र के रहिवासी शहरी जीवन की भागदौड़ से राहत और खुशी प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। यह स्थान उनके जीवन की गुणवत्ता बढाने में काफी हद तक सहायक हो रहा है।

झिनकिरा झरना के आसपास के रहिवासियों के अनुसार तनाव मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक जुड़ाव के लिए वे झिनकिरा पहुँच रहे हैं। यह पिकनिक स्पॉट पूरी तरह से बोलनी माइंस क्षेत्र में आता है। उंची पहाड़ियों से गिरने वाले झरना का जल स्रोत किसी आनंददायक झरने से कम नहीं है। यह झरना सैलानियों में एक विशेष उत्साह के साथ खास आनंद प्रदान कर रहा है। आए दिन यहां आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि नये साल के आगमन के साथ इस रमणिक स्थल का सैलानियों में खास महत्व होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *