सिटीजन फोरम रांची के सभी 53 वार्ड पर प्रत्याशी को देगा समर्थन-दीपेश निराला
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित मोराबादी के टैगोर हिल मार्ग पर स्थित माँ देशावाली कॉलोनी में 28 दिसंबर को सिटीजन फोरम रांची की एक बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।
मां देशावाली कॉलोनी मोराबादी में आयोजित सिटीजन फोरम की बैठक में रांची नगर निगम के वार्ड-4 में व्याप्त समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गयी। साथ हीं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में आगामी रांची नगर निगम चुनाव को लेकर फोरम की ओर से विस्तृत कार्य योजना बनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ननि रांची का वार्ड चार अनारक्षित (अन्य) है। यहां बड़ी जनसंख्या रहती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी, अपार्टमेंट्स, हाउसिंग सोसाइटी और पोटपोटो नदी का एक छोर से लेकर बड़गाईं तक का क्षेत्र आता है। इसके अंतर्गत हरिहर सिंह रोड, कुसुम विहार, बरियातू इत्यादि बस्तियां शामिल हैं।
इस अवसर पर सिटीजन फोरम रांची के अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि सिटीजन फोरम आगामी नगर निगम चुनाव में रांची के सभी 53 वार्ड में अपने एक-एक प्रत्याशी को समर्थन देगी। साथ हीं चुनाव में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करेगी। इसे लेकर बैठक में उपस्थित जनों से रायशुमारी की गयी।
बैठक की संयोजकता सोनू कुमार सिंह ने की, जबकि बैठक में मुख्य रूप से फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और मनीष बक्शी के अलावा वार्ड-4 रहिवासी संतोष कुमार गिरि, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, जवाहरलाल पंडित, पवन कुमार सिंह, उमाशंकर साहू, सुमित डे, अशोक कुमार चौधरी, संतोष कुमार, अमर कुमार श्रवण, उमाशंकर, विक्रम कुमार सिंह, रश्मि कुमारी, सुनीता डे, सोनी कुमारी, मीना देवी, अन्नपूर्णा प्रमाणिक, सुमन कुमार महतो, आशा कुमारी, राजेंद्र रूमी, दिलीप मुंडा, अजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडेय, नीरज राणा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply