Advertisement

तैलीक कल्याण समिति बोकारो की मासिक बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो तैलीक कल्याण समिति कार्यकारिणी की मासिक बैठक 27 दिसंबर को जिलाध्यक्ष विनेश नायक की अध्यक्षता में एकता के साथ भामाशाह भवन धर्मशाला जैनामोड़ में संपन्न हो गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो जिलाध्यक्ष विनेश कुमार नायक ने कहा कि तैलीक समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समिति समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने तथा समाज के युवाओं eको समिति से जोड़ने पर विशेष बल देने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष कपिल नायक, महासचिव किशुन नायक, पूर्व अध्यक्ष सहदेव साव, अनुज कुमार, महेंद्र नायक, अजय नायक, सुबोध नायक, ज्योति प्रसाद नायक, ज्योति लाल महतो, लक्ष्मी देवी, बिमल नायक, बैजनाथ नायक आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *