एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा गोमिया पथ पर हजारी लड्डू फैक्ट्री के समीप स्थित बचपन प्ले स्कूल में 27 दिसंबर को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी सह व्याख्याता डॉ प्रभाकर कुमार सहित विद्यालय के निदेशक बी. एन. सिंह आदि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने कहा कि उन्हें यह जानकर अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि उनके बच्चे भी बचपन प्ले स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को नियंत्रित रखना दुनियां में सबसे कठिन कार्य हैं। बावजूद इसके यह विद्यालय इतने अच्छे ढंग से बच्चों में अनुशासन रूपी ज्ञान का संचार करते हुए उनके अनुरूप उन्हें अगले पायदान के लिए तैयार कर रहा है। इसके लिए विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य सहित तमाम शिक्षक बधाई के पात्र है। के. बी. कॉलेज बेरमो के व्याख्याता डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बच्चों में शिक्षा के साथ साथ खेल और संस्कृति की जानकारी होना भी जरूरी है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाईल के उपयोग को कम करने की अपील की। साथ हीं विद्यालय प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के निदेशक बी. एन. सिंह ने विद्यालय स्थापना काल से अबतक किये गये विकास कार्यों तथा बच्चों को दी जानेवाली शैक्षणिक व् उनके अनुकूल खेल, चित्रांकन तथा सांस्कृतिक रुचियों का ध्यान रखते हुए शिक्षकों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में बताया।
साथ हीं उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग करनेवाले गणमान्य जनों सहित अतिथियों को सम्मान रूपी वृक्ष देकर सम्मानित किया। उन्होंने विशिष्ट छात्रों सहित सभी छात्रों की सलाना फीस 25 प्रतिशत कम करने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान स्वांग गोबिंदपुर फेज दो परियोजना के परियोजना अभियंता विद्युत कन्हैया कुमार, स्वांग के पुर्वआदि।
मुखिया धनंजय सिंह, लड्डू फैक्ट्री के संचालक कुलदीप प्रजापति, समाजसेवी नरेश राम महतो, बोकारो थर्मल रहिवासी संजय मिश्रा, कथारा रहिवासी राहुल कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह आदि ने भी अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल के नन्हें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत, संगीत व् विचार प्रस्तुत कर उपस्थित तमाम अभिभावकों तथा गणमान्य जनों को आश्चर्यचकित कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक ब्रज नंदन सिंह ने किया।
![]()













Leave a Reply