Advertisement

डीएवी तेनुघाट में छात्रों द्वारा क्रिसमस डे कार्यक्रम का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा 27 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित क्रिसमस डे कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चे सांता क्लाज की पोशाक में उपस्थित हुए थे जो अन्य बच्चों को अनेक उपहार, चॉकलेट देते हुए दिखाई दिए। वहीं मरियम की पोशाक में बच्चे खास आकर्षक लग रहे थे। विद्यालय के एलकेजी, यूकेजी एवं पहली कक्षा के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति भी की गई। इस अवसर पर बच्चों को अनेकानेक उपहार एवं चॉकलेट देते हुए प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन हमें प्रेम, त्याग एवं भाईचारे का संदेश देता है।

सूचना के क्रम में प्राचार्या ने जानकारी दी कि 29 दिसंबर से 4 जनवरी के मध्य विद्यालय में शीतावकाश रहेगा तथा 5 जनवरी को खुलेगा। आज यह कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक जयंत कुमार के निर्देशन में काजल कुमारी, आशा कुमारी, श्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, साक्षी श्रेया, श्यामली कुमारी, मेघना कुमारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ तथा संचालन नितिका सिन्हा द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *