सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की रही ऐतिहासिक उपलब्धि
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक उर्वरक परिवहन से प्राप्त राजस्व ₹100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। यह उपलब्धि न केवल पिछले वित्तीय वर्ष 2024–25 की कुल कमाई (₹89 करोड़) से कहीं अधिक है, बल्कि रेल मंडल के इतिहास में पहली बार इस स्तर का राजस्व हासिल किया गया है।
रेल महकमा के अनुसार इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे दूरदर्शी नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन और प्रभावी रणनीतिक योजना को जाता है। बताया जाता है कि वाणिज्य विभाग की टीम ने इसके लिए स्टेकहोल्डर (हितधारकों) के साथ सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया है।परिचालन दक्षता में निरंतर सुधार तथा समयबद्ध माल परिवहन पर विशेष ध्यान देकर उर्वरक लोडिंग में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की।
इसमें खासकर फर्टिलाइज़र जैसे महत्वपूर्ण कृषि इनपुट का निर्बाध और त्वरित परिवहन किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। इससे राष्ट्रीय कृषि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिली है और साथ ही रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि ने सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्यिक प्रदर्शन को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है।
सोनपुर रेल मंडल प्रशासन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए वाणिज्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, सतत प्रयास और टीम भावना की हार्दिक सराहना की है। कहा गया कि रेल मंडल भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ माल परिवहन को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जारी रखेगा।
![]()













Leave a Reply