रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल 26 दिसंबर को सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के नये निदेशक प्रभारी प्रियरंजन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उन्हें नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अंग वस्त्र एवं हरा भरा पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि ईडी प्रभारी प्रियरंजन की पदस्थापना से बोकारोवासियों में नई उम्मीद जगी है और सेल में उनके दीर्घ अनुभव व दूरदर्शी नेतृत्व से बोकारो इस्पात संयंत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा। चेंबर के महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने संयंत्र के प्रस्तावित विस्तारीकरण को शीघ्र स्वीकृति देने, लीज नवीकरण नीति में सुधार तथा प्रतिबंधित ट्रेड नीति में बदलाव की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि इससे संयंत्र के साथ-साथ बोकारो नगर का समग्र विकास होगा। इस पर निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने आश्वस्त किया कि वे बोकारो इस्पात संयंत्र को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।
![]()












Leave a Reply