Advertisement

पेसा कानून के स्वागत में झामुमो ने मनाया उत्सव, फोड़े पटाखे व् बांटी मिठाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड में पेसा कानून लागू किए जाने के फैसले का 26 दिसंबर को बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और आम जनों के बीच मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ रतन मांझी ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकारों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कानून है। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया जाएगा और जल, जंगल व जमीन पर स्थानीय रहिवासियों का अधिकार सुनिश्चित होगा। कहा कि यह फैसला झामुमो की वर्षों पुरानी मांग रही है।

झामुमो बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कहा कि पेसा कानून लागू होने से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वशासन को बढ़ावा मिलेगा और विकास की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी आदिवासी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *