रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में वर्ष 2025 के दौरान घटित तीन भीषण अग्निकांडों में अग्निशमन कर्मियों ने अद्वितीय साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष 6 अक्टूबर को बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गोदावरी कोयला डिपो में लगी भीषण आग को दमकल कर्मियों ने जहरीले धुएं और धूल के बीच लगातार 30 दिनों की मशक्कत के बाद पूरी तरह नियंत्रित किया। इससे आसपास के गांवों को प्रदूषण और सरकार को करोड़ों के संभावित राजस्व नुकसान से बचाया गया।
वहीं बीते 4 अक्टूबर को बोकारो के नया मोड़ स्थित दुंदीबाग बाजार में सात दुकानों में लगी आग को भीड़ के विरोध के बावजूद सफलतापूर्वक बुझाया गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि बीते 18 नवंबर को सेक्टर चार स्थित पाली प्लाजा रोड पर रसायनों के विस्फोट के बीच आठ दुकानों में लगी आग पर काबू पाकर दमकल कर्मियों ने करोड़ों की संपत्ति बचाई। इन अभियानों में फायर स्टेशन बोकारो के अधिकारी भगवान ओझा समेत पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
![]()













Leave a Reply