प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के पुरोधा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा एक शताब्दी पूर्व प्रज्वलित अखण्ड ज्योति सह माता भगवती देवी शर्मा की जन्म-शताब्दी वर्ष पर जन-जागरण हेतु भारत वर्ष में भ्रमन करने वाला रथ 26 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के भंडारीदह पहुंचा।
अखिल विश्व गायत्री भ्रमण रथ का भंडारीदह पहुंचते हीं श्रद्धालुओं की भीड़ स्वागत के लिये उमड़ पड़ी। रथ के साथ मुख्य रूप से गायत्री समाज के बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, संरक्षक बैजनाथ, डी के महतो, जिला महिला समन्वयक भगवती गिरि, विभा देवी, संजू सिंह, दिलीप जयसवाल, अशोक गिरि नकुल महतो सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply