Advertisement

कार्य के दौरान खदान में हर पल सतर्कता जरूरी-डीएमएस

ढोरी खास भूमिगत खदान मे मनाई गई 68वां खान सुरक्षा सप्ताह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के ढोरी खास परियोजना में 26 दिसंबर को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षित रहकर कोयला उत्खनन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएमएस मैकनिकल बालकृष्ण, सीसीएल मुख्यालय रांची के आइएसओ अधिकारी परशुराम सिंह, एरिया सेफ्टी अधिकारी व परियोजना पदाधिकारी आर एन सिंह, पीओ सह कन्वेयर अनुज कुमार, मैनेजर मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत गया।

अधिकारियों ने बारी-बारी से कर्मचारियों के बीच अपनी बात रखी। वहीं डीएमएस बालकृष्ण ने कहा कि जीवन में सुरक्षा सर्वोपरि है। कोयला खदान में काम के दौरान हर पल सुरक्षा का ख्याल रखना होगा। कहा कि सुरक्षित रूप से उत्पादन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने घर व घर से बाहर सेफ्टी से काम करने की बात कही, उन्होंने काम के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी।

आइएसओ परशुराम सिंह और कन्वेयर अनुज कुमार ने कहा कि कर्मी कार्य के दौरान सजग एवं सावधान रहे। काम के दौरान किसी प्रकार की भी लापरवाही बड़ी जोखिम उत्पन्न कर सकती है। कार्यक्रम में निरीक्षण दल के सदस्य मैनेजर शैलेश कुमार, पीई राजीव रंजन कुमार, सर्वे ऑफिसर अरुण कुमार, वर्क मैन इंस्पेक्टर चंद्रदीप पासवान व राममोहन आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता व् संचालन उज्ज्वल पाठक ने किया।

मौके पर एसओएक्स उमेश पासवान, मैनेजर एचआर सीताराम उईके, एरिया ट्रेनिंग ऑफिसर अनुज कुमार सिंहा, मैनेजर कुमार ओम प्रकाश सहित यूनियन नेता हीरालाल रविदास, जयनाथ मेहता, जवाहरलाल यादव, प्रकाश कुमार, चंदन तिवारथा, मनोज ठाकुर, रविकांत सिंह, रंजन कुमार, अमीश कुमार, प्रमोद माँझी, प्रद्युम्न कुमार, शशांक शेखर, शुभम पांडेय, रामशंकर सिंह, कुमार नीरज, सुदर्शन सेन, पंकज कुमार, सतेंद्र नोनिया, तुलसी कुमार दास, नवीन कुमार साहा, नारायण महतो, बसंत कुमार सिंह, लुकेश्वर, बबन कुमार रजक, सच्चिदानंद सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, सीताराम सिंह, भोला रजवार, नारायण महतो, पुरुषोत्तम सोनी, राहुल जायसवाल, पुरुषोत्तम कुमार, सुब्रत सिंह, हरि बाबू, सुधीर प्रसाद, राजेश कुमार, पप्पू कुमार, सूरज मांझी, अमित राम, शंकर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *