अमलो में आउटसोर्सिंग मजदूर की मौत के बाद आश्रित को 35 लाख का मुआवजा
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना के हाईवॉल आउटसोर्सिंग माइंस में मैनसोल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत पंप ऑपरेटर हिमांशु राज की मौत के मामले में कंपनी प्रबंधन, आश्रित प्रतिनिधि और यूनियन प्रतिनिधि के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस संबंध मे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के पहल पर कंपनी ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहयोग के रूप मे एक लाख नगद मुआवजा राशि मृतक के पिता बिंदेश्वर कुमार चौधरी को 25 लाख का आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई। साथ ही कंपनसेशन 8 लाख 67 हजार देने पर सहमति बनी।
इस बाबत इंटक से संबद्ध आरसीएमयू अमलो के सचिव गणेश मल्लाह ने 26 दिसंबर को बताया कि कंपनी प्रबंधन व आश्रित के बीच इस बात पर सहमति बनी कि जिन्हे आश्रित नियोजित करने के लिए नामित करेंगे, उन्हे कंपनी में नियोजित किया जायेगा। मृतक का पीएफ, ग्रेच्युटी समेत अन्य सभी लाभ अधिकृत नामित आश्रित को मिलेगा।
प्रशासन और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के समन्वय से आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया गया। मुआवजा एवं अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और उनके पैतृक निवास ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर शव को रवाना किया गया। इस अवसर पर आरसीएमयू ढोरी एरिया सचिव शिवनंदन चौहान उपस्थित थे।
बताते चले कि अमलो खदान में मैनसोल लिमिटेड कंपनी में बीते 25 दिसंबर को ओवर बर्डन धंसने से आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर हिमांशु राज की मौत बोकारो मे इलाज के लिए ले जाने के क्रम हो गई थी। स्थानीय रहिवासियों और मजदूर संगठनों का कहना है कि राहत और मुआवजा जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
![]()













Leave a Reply