सिंह नगर से जुलूस ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर बेरमो विधायक आवास पहुंचा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कांग्रेस पार्टी युवा मोर्चा बेरमो विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल सिंह का भव्य विजयी जुलूस 26 दिसंबर को निकाला गया। बोकारो जिला के हद में फुसरो के सिंह नगर स्थित आवास से निकले विजयी जुलूस फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस सहित अन्य क्षेत्र का परिभ्रमण किया। जुलूस के बीच एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और रास्ते भर आतिशबाजी से नजारा होली व दिवाली जैसा दिखाई दिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल ने बड़े – बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान समर्थकों द्वारा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। विजयी जुलूस ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के आवास पहुंचा। विधायक ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बताते चले कि विशाल सिंह ने 666 वोटों से बेरमो विघानसभा यूथ कांग्रेस चुनाव में जीत दर्ज की है। सिंह ने कुल 1854 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीकांत मंडल को 1188 मत मिले। इस प्रकार उन्होंने 666 वोटों के बड़े अंतर से शानदार विजय दर्ज की।
विजय जुलूस मे बृज बिहारी पांडेय, मधुसूदन प्रसाद सिंह, राज कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, राम दिनेश सिंह, सुरेश कुमार, योगेन्द्र यादव, प्रशांत सिंह, गुडु सिंह, मोहम्मद इश्तियाक, पप्पू सिंह, दया शंकर सिंह, तूफानी सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, रंजन सिंह, संजय सिंह, डब्लू सिंह, विक्की सिंह, जयशंकर तिवारी, सत्य नारायण यादव, अनिल कुमार, संतोष सिंह, रंजीत सिंह, अंकित कुमार, आर्यन कुमार, अजीत सिंह, अर्पित सिंह, आयुष कुमार, अनित कुमार, संजीत सिंह, विजेन्द्र कुमार, पिंटू सिंह, चेतन, उमाशंकर, जितेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply