Advertisement

गोल्डन जुबली ग्राउंड में तेनुघाट की टीम ने बंगाल की टीम को 7 विकेट से हराया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्वर्गीय आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेट में 26 दिसंबर को टीएससी क्लब तेनुघाट तथा नव जागृति क्लब बंगाल की टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें टीएससी तेनुघाट ने जागृति क्लब बंगाल को 7 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने निर्धारित दस ओवर में मात्र 26 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जवाबी पारी खेलते हुए तेनुघाट की टीम तीन विकेट के नुकसान पर जरूरी 27 रन बना लिया। इस तरह तेनुघाट की टीम 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विक्की कुमार को दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका गोपाल और रौशन, स्कोरर की भूमिका पियूष कटरियार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *