झारखंड के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप कौशल
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में होनेवाले नगर निकाय चुनाव को लेकर 25 दिसंबर को बोकारो के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में आम आदमी पार्टी बोकारो जिला कमिटी की बैठक की गयी। अध्यक्षता आप के जोनल पर्यावेक्षक विधान चंद्र राय तथा संचालन जिला प्रभारी अरविंद विकाश ने किया।
बैठक में नगर निकाय चुनाव प्रभारी के रूप में कौशल किशोर बच्चन और के. विश्वा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के सभी वार्ड और मेयर के चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। इस अवसर पर आप के प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक कौशल कुमार बच्चन ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
इसकी तैयारी पूरे राज्य में चल रही है। दूसरे राज्य पर्यवेक्षक के. विश्वा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की ओर पुरा देश आशा भरी निगाह से देख रहा है। अरविंद केजरीवाल की जनोन्मुख नीतियों के कारण देश के कई राज्यों में सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद आदि चुने गए हैं। कहा कि झारखंड के नगर-निकाय चुनाव में आप उल्लेखनीय सफलता हासिल करेगी। बैठक मे उपस्थित प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश और जोनल पर्यावेक्षक विधान चंद्र राय ने चास और फुसरो में संगठनात्मक विस्तार और विकल्प प्रस्तुत करने की जरुरत पर बल दिया।

कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी बैजनाथ गोराई, जिला संगठन प्रभारी उत्तम सिंह चौधरी, प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजुला देवी, अशोक कुमार मंडल, अशोक कुमार, मनौवर अंसारी, मनौवर अली, ग्यासुद्दीन अंसारी, आनंद मंडल, शंभुनाथ चौधरी, कैलाश महतो, मदन पाठक, सुधीर कुमार, सुमन सिंह मिट्ठू, जमालुद्दीन अंसारी, हंसनाथ चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply