Advertisement

जनता मैदान में 5 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय घेराव को लेकर वामदलों की बैठक

मनरेगा, बुलडोजर, धान खरीद, खाद किल्लत, भूमि-आवास-पर्चा, भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। वामदलों का संयुक्त बैठक 25 दिसंबर को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के जनता मैदान में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संयुक्त रूप से भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल सचिव रामप्रीत पासवान ने।

आयोजित बैठक में आगामी 5 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय ताजपुर पर आहूत धरना-प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वाम दलों द्वारा अपने-अपने स्तर से ब्रांच, लोकल एवं पंचायत कमिटी का बैठक करने, सघन जनसंपर्क अभियान चलाने, जनता बैठक के माध्यम से बड़ी संख्या में रहिवासियों को गोलबंद कर धरना-प्रदर्शन में भागीदारी दिलाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा नेता रामप्रीत पासवान एवं भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनरेगा में बदलाव एवं बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने, धान खरीद की व्यवस्था करने, खाद किल्लत पर रोक लगाने, भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास देने, प्रखंड एवं अंचल में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार पर रोक लगाने जैसे जन हितैषी मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। मौके पर भाकपा माले के प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, संजीव राय, मो. नौशाद खान, भाकपा के रामबृक्ष राय, नंदलाल पंडित, बिगन राम, मो. अलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *