ममता सिन्हा/तेनुघाट (तेनुघाट)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबली मैदान में स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्वर्गीय आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेट का आयोजन किया जा रहा है।
गोल्डेन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेट में 25 दिसंबर को अजीत एकादश तोपचांची की टीम ने स्टार एकादश तेनुघाट की टीम को 37 रनों से शिकस्त दी। मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नवीन कुमार को दिया गया।
जानकारी के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए तोपचांची की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 142 रन बनाए।
जबाब में खेलते हुए तेनुघाट की टीम मात्र 105 रन ही बना सकी। इस तरह तोपचांची की टीम 37 रनों से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ सिंह और मोंटी कटरियार, स्कोरर की भूमिका दीपक कुमार और विक्की कुमार ने निभाई।
![]()













Leave a Reply