Advertisement

कलेक्टर लैंड के निवासियों के लिए खुशखबरी !

कुर्ला विधायक के प्रयास से कलेक्टर भूमि को मिली मुहलत

विशेष संवाददाता/मुंबई। मौजूदा कलेक्टर लैंड फ़्रीहोल्ड पॉलिसी 30 दिसंबर, 2025 को खत्म होने वाला है। इसे देखते हुए कुर्ला विधायक मंगेश कुडालकर ने इस स्कीम की अवधि को बढ़ाने के लिए भाजपा के पूर्व महाराष्ट्र अध्यक्ष और मौजूदा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर कृष्णराव बावनकुले से मुलाकात कर सम्पूर्ण जानकारी दी थी। चूंकि इस अवधि को नहीं बढ़ाने से पॉलिसी के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। इस मुद्दे का परिणाम सकारात्मक रहा , इस मुद्दे पर विचार करते हुए, 11 दिसंबर, 2025 को हुई। कैबिनेट की मीटिंग में कलेक्टर लैंड फ़्रीहोल्ड स्कीम को एक साल के लिए और बढ़ाने का फ़ैसला लिया गया है।

कलेक्टर लैंड के सभी निवासियों के प्रतिनिधि के तौर पर, कुर्ला विधायक मंगेश कुडालकर ने सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार और राजस्व मंत्री बावनकुले का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने समय पर यह फ़ैसला लिया और न्याय दिलाया, जिससे कलेक्टर लैंड के हज़ारों निवासियों को बड़ी राहत मिली है। यह एक्सटेंशन नागरिकों के लिए फ़्रीहोल्ड प्रोसेस से जुड़ी एक बड़ी समस्या को दूर करेगा, और उनके पेंडिंग मामलों की प्रोग्रेस को तेज़ी और पक्की दिशा देगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *