विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा फूल माला चढ़ाकर बाबा साहब के आदर्शों को याद किया गया।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में बैंक मोड़ गोमिया स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल के समीप 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 69वां पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के बोकारो जिला महासचिव राम किशुन रविदास, माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार एवं अन्य ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता रामकिशुन रविदास एवं माकपा नेता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहब के नेतृत्व में बनाए गए संविधान के आधार पर आज हमारा देश चल रहा है और प्रगति की राह पर अग्रसर है। बाबा साहब ने देश को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों के अधिकारों को संविधान में विशेष जगह दिया है। जिस कारण आज हम सब का कर्तव्य है कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए आगे आए।
संविधान की रक्षा का शपथ लें। साथ ही उनके आदर्शों को याद कर उसे आत्मसात करें।मौके पर उपस्थित नारायण रविदास, कार्तिक चरण प्रसाद, तिलेश्वर यादव, मोहम्मद तौहीद, योगेश्वर रविदास, प्रेमदीप प्रसाद आदि ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
![]()













Leave a Reply