Advertisement

सहकारिता मंत्री ने किया हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सहकारिता मंडप का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के सहकारिता एवं वन, पर्यावरण और जलवायु विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने बीते 5 दिसंबर की रात्रि सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला परिसर में सहकारिता विभाग एवं पर्यावरण विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

विदित हो कि विगत 18 नवंबर को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने से पूर्व विभागीय मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सहकारिता मंडप का विधिवत उद्घाटन किया था। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा लगाए गए सहकारिता मंडप के माध्यम से राज्य भर की सहकारी समितियों को अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिला है, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह मंडप इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। मौके पर वरीय अधिकारी के अलावा सरकारी मेला से जुड़े ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन आदि उपस्थित थे।

इन समितियों के उत्पाद यहां किए गए हैं प्रदर्शित

हरिहर क्षेत्र मेला के सहकारिता मंडप में विभिन्न समितियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें केजीएन प्राथमिक धुरद सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा ऊनी कपड़े, शॉल, स्वेटर, मफलर, कुशन। प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा बिना दूध का खीर, बिना दही का कढ़ी बनाने की सामग्री, विभिन्न मसाले और आटा उत्पाद। प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति बिदुपुर द्वारा मशरूम से बने उत्पाद।

कुतुबपुर ग्रामोद्योग सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा लेडीज़ पर्स, फाइल बैग, ट्रॉली बैग आदि, श्रीमिथिला मखाना किसान उत्पादक संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के मखाना से बने उत्पाद। मिरजानगर ग्रामोदय सहयोग समिति लिमिटेड वैशाली द्वारा सस्ते दर पर प्राकृतिक शहद। साहिर प्राथमिक बूनकर सहयोग समिति सिंगाही पटना द्वारा सस्ते दर पर हस्तकरघा के सामनों की बिक्री की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *