Advertisement

इमेज आर्ट सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय रंग-उल्लास नाट्योत्सव

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के एग्जाविशन मार्ग आशियाना गेलेक्सी कॉम्प्लेक्स प्रयास रंग अड्डा में दो दिवसीय नाट्योत्सव रंग-उल्लास का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव एवं चर्चित टीवी कलाकार रंगकर्मी सह मीडिया प्रभारी मनीष महीवाल ने 5 दिसंबर को दी।

मीडिया प्रभारी महीवाल ने बताया कि इमेज आर्ट सोसाइटी पटना द्वारा 6 एवं 7 दिसंबर को दो दिवसीय नाट्योत्सव रंग- उल्लास को प्रयास रंग अड्डा, एक्जिबिशन रोड में आयोजित किया गया है। कहा गया कि रंग-उल्लास नाट्योत्सव के प्रथम दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी शुभ्रो भट्टाचार्य के निर्देशन में नाटक एक अजीब दास्तान की प्रस्तुति सन्ध्या 7 बजे से सुनिश्चित की गई है। जिसमें कई जानेमाने कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। महीवाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के आयोजक इमेज आर्ट सोसाइटी है, जबकि नाटक एक अजीब दास्तान के लेखक अख़्तर अली, निर्देशक शुभ्रो भट्टाचार्या है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *