Advertisement

ग्राम रेगोल्डा तथा कमाय के बीच बन रहे उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुर एवं गुदड़ी प्रखंड को जोड़ने वाली उच्च स्तरीय पुल ग्राम रेगोल्डा और कमाय के बीच बनायी जा रही है।

उक्त पुल का निरीक्षण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान द्वारा बीते 3 दिसंबर को की गई। वर्तमान में उक्त पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बताया जाता है कि रेगोल्डा और कमाय के बीच निर्माणाधीन पुल की लम्बाई 309.80 मीटर है। निरीक्षण क्रम में कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान द्वारा संवेदक को कार्य में और तेजी लाने का आदेश दिया गया, ताकि पुल का कार्य ससमय पुरा किया जा सके। जिससे ग्रामीण रहिवासियों की नदी पार करने में आसानी हो।

उक्त पुल समय पर पूर्ण होने के उपरांत दर्जनों गाँव आपस में जुड़ जाएगा, जिसमें रोबोकेरा, हेसाबेड़ा, कांड़ी बोरोतीका, रेगील्हा, ओसांगी, पटुंगा, कमाय, गिलीउली सेरेगदा और गुड्‌डी शामिल है। उपरोक्त गांव के ग्रामीण सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकेंगे। उक्त पुल प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के क्रम में कार्य स्थल पर सहायक अमर रविदास, बलराम पासवान, कनीय अभियंता अब्दूल अनिस, संवेदक राम प्रवेश के साथ ग्रामीण रहिवासी आशिष गंटेंट, दिलीप जैन, लाल देव
व अन्य कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *