एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन द्वारा रीजनल अस्पताल करगली के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर के पी साही को उनके कार्य क्षमता को देखते हुए पदस्थापित किया गया है। डॉ साही को सीएमओ बनाये जाने की खुशी मे कोल फील्ड मजदूर यूनियन के सदस्यो द्वारा 5 दिसंबर को डॉ साही को उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूनियन के शक्ति मंडल और नागेंद्र कुमार गुप्ता ने डॉ साही के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि सहज सरलता, मृदु भाषी के साथ साथ अनुशासन के दायरे मे खुद रहते हुए अस्पताल मे कार्यरत सभी डॉक्टर, स्टाफगण को अपने अनुकूल वातावरण मे तैयार कर मरीजो को बेहतर सुविधा देगे। मौके पर सुधीर दूबे, शैलेंद्र प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply