Advertisement

बीएसएल बोकारो में अंतरविभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट द्वारा बीते एक से 4 दिसंबर तक बोकारो के सेक्टर तीन स्थित स्टील क्लब में अंतरविभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया और प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार बीते 4 दिसंबर को आयोजित फाइनल मुकाबले में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संचालन) अनुप कुमार दत्त मुख्य अतिथि रहे, जबकि इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एस. के. भारद्वाज, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सी. आर. के. सुधांशु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार रोमांचक फाइनल मुकाबले में मिल ज़ोन वन की जोड़ी, सहायक महाप्रबंधक (एचएसएम) राजेंद्र भगत और वरीय प्रबंधक (आरजीबीएस) चंदन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहे। प्रतियोगिता में टीम सर्विसेज की टीम उपविजेता रही, जबकि टीम एमएंडयू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दत्त ने विजेता एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करता हैं, बल्कि टीम भावना, आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को भी बढ़ाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *