राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन में उप महाप्रबंधक के साथ 4 दिसंबर को झामुमो नेताओं द्वारा वार्ता की गयी। वार्ता में विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित वार्ता में उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने झामुमो नेताओं की मांगो को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वार्ता में झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी एवं उपाध्यक्ष आकाश टुडू ने विशेष रूप से विस्थापित परिवारों की लंबित समस्याओं, डीवीसी एस पौंड से प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन जैसे समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की तथा डीवीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि क्षेत्र के स्थानीय एवं विस्थापित बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए। साथ ही विस्थापितों के पुनर्वास से संबंधित मामलों का समाधान किया जाए।
प्रदूषण नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाये जाय, आसपास की बस्तियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी पहल शुरू किया जाय आदि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का मांग किया गया। उप महाप्रबंधक शर्मा ने सभी मांगो को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ रतन लाल मांझी, झामुमो जिला प्रवक्ता आकाश टुडू, 20 सूत्री अध्यक्ष वृज लाल हांसदा, बेरमो प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव, डेगलाल रजक, प्रखंड संयुक्त सचिव गोविंद राम सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply