Advertisement

क्षेत्रीय टीम ने डीडी माइंस शिफ्टिंग एरिया का किया निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय टीम ने बोकारो कोलियरी डीडी माइंस के समीप शिफ्टिंग एरिया के शिफ्ट कर रहे कामगारों के क्वार्टरों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय टीम ने कामगारों के क्वार्टरों के निरीक्षण के दौरान अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि, बोकारो कोलियरी डीडी माइंस में इंटक से संबद्ध आरसीएमयू द्वारा दो दिनों से चलाए जा रहे शिफ्टिंग कार्य रोको आंदोलन के उपरांत सीसीएल अधिकारी से वार्ता हुई। वार्ता में सहमति बनने पर सीसीएल अधिकारी शिफ्टिंग एरिया का निरीक्षण करने पहुंचे। कामगारों ने क्वार्टरों के मरमती कार्य पूरी होने पर शिफ्ट करने पर सहमति जताई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय टीम ने चार नंबर चंदन पहाड़ी पर लाइट लगाने और शिफ्टिंग क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग पर दो पोल खड़ा कर लाइट लगाने का आदेश दिया। निरीक्षण टीम में एलएंडआर प्रबंधक शंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश सिंहा, बोकारो कोलियरी पीओ नवनीत कुमार सिंह, कोलियरी प्रबंधक बीसी शुक्ला, अभियंता सहायक कुंवर प्रताप, यूनियन प्रतिनिधि अविनाश सिंहा, रोशन सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *