रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने बोकारो संयंत्र में सीमित परिचालन गतिविधियों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति हेतु इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।
हस्ताक्षर समारोह में आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार शर्मा और महाप्रबंधक अमिया कुमार बेहरा तथा ईएसएल स्टील लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा और मुख्य वित्तीय अधिकारी आनंद दुबे उपस्थित रहे।
समझौते पर अपनी बात रखते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि आईओसीएल के साथ यह साझेदारी संयंत्र में महत्वपूर्ण परिचालन कार्यों के लिए अधिक विश्वसनीय और कुशल ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। कहा कि एलपीजी के स्थान पर पीएनजी जैसे स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ईंधन के उपयोग से हम परिचालन उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।

चयनित परिचालन उपयोग के लिए पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत, एलपीजी को बदलते हुए स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा विकल्प ऊर्जा उपलब्धता, सुरक्षा और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व में सुधार सतत ऊर्जा समाधान हेतु आईओसीएल और ईएसएल स्टील लिमिटेड के बीच औद्योगिक साझेदारी को सुदृढ़ करना शामिल है। साथ हीं यह समझौता ईएसएल स्टील की परिचालन क्षमता और सतत ऊर्जा सुनिश्चितता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
![]()













Leave a Reply