Advertisement

उन्नत भारत अभियान के तहत रोहर में ग्राम सभा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उन्नत भारत अभियान के तहत 4 दिसंबर को के बी कॉलेज बेरमो द्वारा बोकारो जिला के हद में मायापुर पंचायत के गोद लिए गांव रोहर मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उक्त पंचायत के मुखिया किशोर मांझी ने की।

के बी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लष्मी नारायण के निर्देश में आयोजित ग्राम सभा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिये पांच गांव के लिए आर्थिक और सामाजिक विकास का कार्य किया जाना है। उन्नत भारत अभियान सेल के कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने बताया कि उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों की विशेज्ञता का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों मे विकास लाना है। उन्होंने उन्नत भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखा।

अभियान के सब कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह अभियान गांवो के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों को जोड़कर उनकी समस्याओं को समझने और सतत समाधान विकसित करने में मदद करता है, ताकि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। मुखिया किशोर मांझी ने कहा कि उन्नत भारत अभियान से रोहर बस्ती का समग्र विकास हो पायेगा। उन्होंने कहा कि के. बी. कॉलेज बेरमो की यह पहल काफी श्रेयस्कर है। इससे यहां के सभी ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

आयोजित ग्राम सभा के जागरूकता कार्यशाला में मुखिया, उन्नत भारत अभियान सेल के कॉर्डिनेटर, अभियान के सब कॉर्डिनेटर, रोहर गांव के सातों टोला के ग्रामीणों में रामदेव करमाली, धनश्याम करमाली, सदानंद पांडेय, पगन मांझी, राजू करमाली, मोहर मांझी, रामु सोरेन, चेतो हांसदा, दुर्गा मांझी, सोमरा मांझी, बहादुर मांझी, हरिलाल मांझी, अरविंद मुर्मू, सुभाष मांझी, राजा राम मांझी, मिहीलाल मांझी, रामदास मांझी, राजेश मांझी, कालिदास मांझी, राजेन्द्र प्रसाद करमाली, लाल मोहन करमाली, अमित करमाली, कारू मांझी, चांदनी, नेहा, मनोज हांसदा, अजय हांसदा, भोला मांझी, विकास यादव, तुलसीदास करमाली, समित कुमार बेसरा, रविलाल मांझी, लखन मांझी, मुकुंद गोप, करमचंद मांझी, लखीराम बास्के, सुमित कुमार दसौंधी, सुभाष दसौंधी , ब्रजेश प्रसाद दसौंधी आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *