Advertisement

सेक्टर बारह के बंद घर का ताला तोड़कर चोर उड़ा ले गए 20 लाख के गहने, दहशत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों ने रहिवासियों में आक्रोश बढ़ा दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 2 दिसंबर की रात बोकारो के सेक्टर12ए स्थित आवास क्रमांक 1241 में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम देते हुए लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि गृहस्वामी ज्ञान शंकर रजक, जो बीएसएल से सेवानिवृत्त हैं, बीते 30 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ टाटा अपनी बेटी के घर गए थे। रजक दंपति के बच्चे बाहर रहते हैं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी पड़ोसी संजय कुमार और अंजली कुमारी को दे रखी थी।

पड़ोसियों के मुताबिक संजय कुमार दो रातों से घर में रहकर निगरानी कर रहे थे, लेकिन घटना वाली रात अंजली कुमारी की तबीयत खराब होने के कारण वहां नहीं रुक सकीं। अंजली जब 3 दिसंबर को घर पहुंचीं तो पूरा नजारा स्तब्ध कर देने वाला था। दरवाजों के ताले टूटे थे।

कमरों में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और अलमारी भी तोड़ी गई थी। अलमारी से बहू सहित पूरे परिवार के कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए थे, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मोहल्लेवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *